कांगो में ‘एम23’ विद्रोही समूह के नेताओं की बैठक में विस्फोट, कई लोगों के घायल होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुकावु । पूर्वी कांगो में ‘एम23’ विद्रोही समूह के नेताओं और निवासियों की बैठक में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और फोटो में बुकावु में बैठक से भागती भीड़ और जमीन पर खून से लथपथ शव दिखाई दे रहे हैं। जब विस्फोट हुआ उस समय ‘एम23’ विद्रोही समूह के नेता बुकावु के मध्य भाग में निवासियों के साथ बैठक कर रहे थे। 

बैठक में विद्रोही नेताओं में ‘कांगो रिवर एलायंस’ (एएफसी) के नेता कॉर्निले नांगा भी मौजूद थे। एएफसी में एम23 भी शामिल है। बैठक में मौजूद एक पत्रकार के अनुसार, नांगा समेत सभी नेता मंच से उतर रहे थे, तभी दो विस्फोट हुए। ‘एम23’ विद्रोहियों ने क्षेत्र में प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है और लगभग 3,000 लोगों की हत्या कर दी है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार, विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा से लगभग 4,000 सैनिकों का समर्थन प्राप्त है। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: संभल की शाही जामा मस्जिद की मरम्मत और सजावट के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज