हरियाणा पेपर लीक मामला: 4 DSP समेत 25 पुलिस अफसर और कर्मचारी सस्पेंड, सीएम सैनी का एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि 4 डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के 4 और निजी स्कूल के एक निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह गंभीर विषय है। इस मामले में किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही इस मामले में उन्होंने की गई कार्रवाई की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के सभी चार निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, दो केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है, प्रारंभिक जांच में 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण 4 डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि हरियाणा में गुरुवार को 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था, वहीं शुक्रवार को 10वीं गणित का पेपर भी लीक होने का मामला सामने आया। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया और कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 : दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में एंट्री, इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन से अफगानिस्तान का टूटा सपना

संबंधित समाचार