रामपुर : धर्मपुर उत्तरी के जंगल में दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मसवासी के धर्मपुर उत्तरी में तेंदुए के पदचिन्ह तलाशते ग्रामीण

रामपुर,अमृत विचार। तेंदुआ जब से  धर्मपुर में तरसेम सिंह के फार्म हाउस पर दिखाई दिया है। तभी से किसान दहशत में आ गए है। वह कुत्ते का शिकार करने का प्रयास कर रहा था। शोर होने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। कुत्ते ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसकी सूचना वन विभाग के दरोगा गौरव कुमार दी थी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के दरोगा मौके पर पहुंच गए थे। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया। गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से गांव सहित क्षेत्र में खलबली मच गई। गांव वालों ने अपने बच्चों व महिलाओं को खेतो पर भेजना बंद कर दिया है। गांव में तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा मौके पर पहुंच गए। जानकारी ली। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

उधर, वन क्षेत्र अधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है तेंदुए के पदचिन्ह तलाशे जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर पिंजरा लगाया जाएगा।

ये भी पढे़ं : रामपुर : कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने मंच पर दुल्हन के जड़ा थप्पड़, जमकर चलीं कुर्सिंयां

संबंधित समाचार