बदायूं: केंद्रीय राज्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में पूछने पर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बदायूं, अमृत विचार: फेसबुक पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपियों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। 26 फरवरी को कोतवाली उझानी में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब थाना कादरचौक पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने मनवीर शाक्य, रूपेश कुमार शाक्य और गौरव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उझानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन नगला निवासी राजकुमार (पुत्र अनेक पाल) ने पुलिस को तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि वह भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। 25 फरवरी को जब वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे, तब उन्होंने गांव सर्फद्दीनगला निवासी रुपेश कुमार शाक्य (पुत्र जमुना प्रसाद) की फेसबुक आईडी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट देखी, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

पोस्ट को लेकर उन्होंने रुपेश से सवाल किया कि आपने यह आपत्तिजनक पोस्ट क्यों की है? इस पर रुपेश गुस्सा गया और कादरचौक स्थित पेट्रोल पंप के पास गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं दोनों समुदाय के लोग, एएसपी ने की अपील

संबंधित समाचार