मुरादाबाद की दस्तकारी ने जीत लिया राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दिल
मुरादाबाद, अमृत विचार। दस्तकारी बचपन से कर रहा हूं मैं! जैसे ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रश्न का एक शिल्पकार ने इस अंदाज में उत्तर दिया, सभी हंसने लगे। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में सजे स्टॉलों को बारी-बारी से देखा। पीतल धातु से बने उत्पादों की खूबसूरती उन्हें बेहद पसंद आई। महिला शिल्पकार द्वारा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दस्तकारी बचपन से कर रहा हूं मैं! जैसे ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रश्न का एक शिल्पकार ने इस अंदाज में उत्तर दिया, सभी हंसने लगे। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में सजे स्टॉलों को बारी-बारी से देखा। पीतल धातु से बने उत्पादों की खूबसूरती उन्हें बेहद पसंद आई। महिला शिल्पकार द्वारा बनाई डलिया उन्होंने हाथ में उठा लिया। जबकि महिला शिल्पकार के टीबी पीड़ित बच्चों के गोद लेने की सराहना की।
यह दृश्य सर्किट हाउस में ओडीओपी के तहत टूल किट व ऋण वितरण और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में दिखा। रविवार करीब दोपहर 12 बजे राज्यपाल इस कार्यक्रम में पहुंची। शिल्पकारों का हमेशा हौसला बढ़ाने वाली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस बार भी दस्तकारी को देख स्टॉल पर पहुंच गईं। जैसे ही वह शिल्पधातु के लगे स्टाल पर पहुंचीं, दस्तकारों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।
स्टॉल पर सजे उत्पादों को देखते ही राज्यपाल भी मुस्कुरा दीं। रहा नहीं गया और राज्यपाल पूछ बैंठी कि आखिर कब से दस्तकारी कर रहे हैं। इस पर एक बुजुर्ग शिल्पकार ने भी राज्यपाल के प्रश्न का जवाब उसी अंदाज में दिया। राज्यपाल जब कांशीराम नगर की रहने वाली शिल्पकार शशि शर्मा के पास पहुंचीं तो उन्होंने राज्यपाल को उपहार भेंट किया। स्तंत्रता सेनानी परिवार की महिला के उत्साह पर राज्यपाल काफी खुश हुईं और आठ टीबी रोगी बच्चों को गोद लेने पर उनकी सराहना भी की।
धातु की प्लेट पर मोर की आकृति, पीतल के जूते, लैंप चिराग, छोटी सी बाइक, जानवरों की आकृति काफी दिलचस्प रही। राज्यपाल ने दस्तकारों का खूब हौसला बढ़ाया। खासतौर पर उन्होंने महिलाओं को इस क्षेत्र में मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आगे आने को कहा। उन्होंने कलाकारी को अतुलनीय बताया और इसे धरोहर के रूप में सहजने को कहा।
इन महिलाओं को मिली टूलकिट
मिथलेश, केसर देवी, फायजानाज, अनीता, अफरोज जहां, वव्ली शुक्ला, नसीम जहां, राजो देवी, शान्ति चौधरी, रुपवती, मुनेश।
इन्हे वितरित हुए ऋण
प्राची बंसल, नाजनीन मारुफ, रोशन जहां, छायापाल, फराह दीवा, मनीषा, कंचन गुप्ता, शमीना जैदी, फायमा एवं हुस्ना, उवैश।
सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में पोषण वाटिका का उद्घाटन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में प्रोजेक्ट स्नेह व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में पोषण अभियान में शामिल हुईं। यहां कुपोषण के प्रबंधन हेतु आयोजित कार्यक्रम में अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिये जाने पर पोषण वाटिका का उद्घाटन किया। 500 कुपोषित बालकों के कल्याणार्थ विशेष कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सर्किट हाउस में टीबी उन्मूलन पर लिखी किताब निक्षय मीडिया का विमोचन भी किया।
यह रहे मौजूद
भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायतीराज मंत्री, स्वाति सिंह बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री, डा. जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी, रितेश गुप्ता नगर विधायक, राजेश कुमार चुन्नू कांठ विधायक, गोपाल अंजान दर्जा राज्यमंत्री, विनोद अग्रवाल महापौर, वीरेंद्र कुमार सिंह मंडलायुक्त, रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक, राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी, प्रभाकर चौधरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय चौहान नगर आयुक्त, डा. मिलिंद चंद गर्ग मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. डीके प्रेमी जिला सर्विलांस अधिकारी, प्रिया अग्रवाल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की संयोजिका, सीमा रानी यूपी एसएसएससी सदस्य, राजीव कोठीवाल कुलाधिपति आईएफटीएम, डा. महेंद्र प्रसाद पांडे, शिखा गुप्ता प्रोजेक्ट स्नेह की संस्थापिका, राघव गुप्ता समाज सेवी, प्रिया अग्रवाल, अध्यक्ष सेव गर्ल्स फाउंडेशन ।
तीन फैक्ट्रियों में जाकर देखी कलाकारी
राजपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम दिल्ली-बरेली हाइवे पर वीरपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित जेओ काष्ठ प्रोसेसिंग में मेटल मिक्स्ड हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर पर भी था। पर यहां उनके स्थान पर उनकी बेटी अनर पटेल पहुंचीं। उन्होंने पीतल, लकड़ी आदि के बने उत्पादों को देखा और उसे खूब सराहा। वह प्रेम नगर व दिल्ली रोड स्थित फैक्ट्री पर भी पहुंचीं। यहां लगे उत्पादों की डिजाइन को खूब सराहा। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव अजय गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, संजीव जैन, शरद बंसल, राजीव गोयल, हेमंत जुनेजा, रचित अग्रवाल, हिमांशु बंसल, गौरव ओरी, अंशुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नजमुल इस्लाम, अवधेश अग्रवाल, डा. हामिद, प्रेम वीर सिंह, इस्तेखार, विशाल अग्रवाल, अंकित सिंह आदि रहे।
एमजे एकता ने पाया प्रशस्ति पत्र
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लालपुर गंगवारी के एमजे एकता पब्लिक स्कूल को उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सर्किट हाउस के कार्यक्रम में स्कूल के उप प्रबंधक मोहम्मद नावेद को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि डींगरपुर कुंदरकी क्षेत्र के आठ टीबी रोगियों को विद्यालय ने गोद लिया है। स्वास्थ्य शिविर, सफाई अभियान, विद्यार्थियों को पुस्तकें, यूनिफार्म वितरित किए। निजी अस्पतालों की मदद से मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी महिलाओं को साक्षर बनाने में उत्कृष्ट कार्य पर नई दिल्ली में स्कूल को सम्मानित कर चुके हैं।
