शादी के दो दिन बाद ही बच्चे को जन्म दे बैठी दुल्हन, दुल्हे ने मचाया तांडव
.png)
Trending News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां गम में तबदील हो गई। जब शादी के दूसरे दिन दुल्हन के मां बनने से ससुराल वालों को पता चली। दूल्हे ने साफ-साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और साथ ही उसने दुल्हन को अपनाने से करने से भी मना कर दिया है। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया।
जानिए पूरा मामला
यह घटना प्रयागराज के करछना तहसील क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 24 फरवरी को एक युवक की जसरा गांव में बारात गई थी। शादी के दौरान लड़की वालों ने बारातियों का खूब स्वागत किया। इसके बाद शादी के अगले दिन 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हुई।
खुशहाली का माहौल गम में तबदील
विदाई के बाद जब नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए आस-पड़ोस के लोग घर पहुंचे और रिश्तेदार देखने के लिए आने लगे तो दिनभर मुंह दिखाई का कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद सभी सोने चले गए। घर में नई दुल्हन के आने से खुशी का माहौल था। अगले दिन 26 फरवरी की सुबह जब बहू उठी, तो उसने सबको चाय बनाकर पिलाई।
दूल्हे के परिवार में मचा हड़कंप
26 फरवरी को ही अचानक से दुल्हन को पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार के सदस्य उसे तुरंत करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। डॉक्टरों ने कहा कि दुल्हन गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय आ गया है। यह सुनकर दूल्हे के परिवार के पैरों तले जमीन सरक गई। उनके परिवार में हड़कंप मच गया।
9 महीने की गर्भवती
पेट में दर्द की शिकायत के बाद ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को लेकर देर रात सीएचसी पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की तो यह स्पष्ट हुआ कि नवविवाहिता नौ महीने से गर्भवती है और कभी भी बच्चे का जन्म दे सकती हैं। इस बात को सुनकर दूल्हे की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई। उसने तुरंत ससुराल में फोन किया और लड़की के परिवार वालों को बुलाया। बाहर पंचायत का आयोजन होने लगा। इसी बीच अस्पताल से सूचना आई कि बहू ने एक लड़के को जन्म दिया है। यह सुनते ही दूल्हे ने साफ मना कर दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है। न ही वो इस बच्चे को स्वीकार करेगा और न ही दुल्हन को।
शादी से पहले लड़की-लड़का दोनों थे मिलते
बेटी की शादी मई 2024 में तय हो गई थी। तब से लड़का और लड़की आपस में एक दूसरे को जानते थे और समय-समय पर मिलते रहते थे। बच्चा होने के बाद दूल्हे ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और जांच कराने को कहा है। उसने कहा कि मैं अब इस लड़की को स्वीकर नहीं करूंगा। मेरी शादी सिर्फ 4 महीने पहले अक्टूबर में तय हुई थी।
यह भी पढ़ेः बहराइचः प्रशासन की लापरवाही लोगों पर भारी, आवारा कुत्तों के हमले में छह घायल