डेट पर जाने से पहले करें ये कुछ जरूरी काम, रिश्ता नहीं होगा नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तेजी से आधुनिक होते जमाने में आजकल रिश्ते भी अपना एक अलग रंग ले चुके हैं। बात करें अगर जीवनसाथी चुनने की तो पहले जहां यह काम लड़के-लड़कियों के घरवाले और रिश्तेदार करते थे तो अब वहीं यह काम खुद लड़के-लड़कियां करने लगे हैं। आजकल के नौजवानों की सोच है कि जिसके साथ …

नई दिल्ली। तेजी से आधुनिक होते जमाने में आजकल रिश्ते भी अपना एक अलग रंग ले चुके हैं। बात करें अगर जीवनसाथी चुनने की तो पहले जहां यह काम लड़के-लड़कियों के घरवाले और रिश्तेदार करते थे तो अब वहीं यह काम खुद लड़के-लड़कियां करने लगे हैं। आजकल के नौजवानों की सोच है कि जिसके साथ उन्हें पूरी जिंदगी बितानी है उसका चुनाव वह खुद करें तो बेहतर है। इसी सोच के चलते पूरी दुनिया समेत भारत में भी विगत काफी समय से डेटिंग कल्चर चलन में आ चुका है। जिसके तहत लड़के-लड़कियां खुद ही आपस में मुलाकात कर एक दूसरे को जांचते परखते हुए अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेते हैं।

हालांकि डेटिंग की यह प्रक्रिया जितनी सुलझ और सुलभ लगती है उतनी होती नहीं है। बदलते जमाने में युवतियां अपने अन्य लोगों की देखादेखी ब्वॉयफ्रेंड बनाने और डेट पर जाने में कभी-कभार जल्दबाजी कर देती हैं। जिसकी वजह से आगे जाकर उनका रिश्ता न सिर्फ टूट जाता है बल्कि इस दौरान उन्हें इमोशनल तकलीफ से भी होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी किसी के साथ डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। किसी भी लड़के के साथ डेट पर जाने से पहले अगर आप उसके बारे में कुछ बातें पहले से पता कर लें तो न सिर्फ आपकी यह डेट बेहद कंर्फटेबल रहेगी बल्कि इससे भविष्य में आपके रिश्ते के मजबूत होने की संभावना भी रहेगी।

जानिए डेट पर जाने से पहले लड़के के बारे में क्या-क्या जान लें

एक रिलेशन में सिर्फ प्यार का होना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को उतना ही सम्मान दें। इसके लिए आप यह देखें कि सामने वाला व्यक्ति दूसरों से कैसा व्यवहार करता है और उन्हें कितना सम्मान देता है। इससे आप काफी हद तक अंदाजा लगा पाएंगी कि भविष्य में आपका रिश्ता कैसा होगा।

किसी के सीक्रेट्स जानना इतना भी आसान नहीं है। लेकिन फिर भी आप कुछ तरीकों से इसकी पहचान कर सकती हैं। दरअसल, ऐसे कई लोग होते हैं, जो दोहरी जिंदगी जीते हैं। वह किसी और के साथ डेटिंग कर सकता है या आपको डेट करते हुए किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप जिस व्यक्ति के साथ डेटिंग कर रही हैं, वह आपसे छिपाकर ऐसा कोई काम ना कर रहा हो। इसका पता लगाने के लिए आप उसके व्यवहार को नोटिस कर सकती हैं। मसलन, वह आपको भीड़ भरे रेस्तरां में ले जाने से बचता है या फिर वह हमेशा अपने फोन में लॉक रखता है और आपको दो मिनट के लिए भी फोन देखने नहीं देता तो यकीनन आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए।

आत्मसम्मान और ईगो में एक बहुत छोटा फर्क होता है। अमूमन लड़के अपनी ईगो को अपना आत्मसम्मान समझ लेते हैं। इसलिए अगर आप किसी लड़के के करीब जा रही हैं तो यह जरूर देखें कि कहीं वह अंहकारी तो नहीं। ऐसे लड़के कभी भी एक हैप्पी रिलेशन को डेवलप नहीं कर पाते, क्योंकि उनके लिए सिर्फ उनकी खुशी और उनकी मर्जी ही सर्वोपरि होती है। इस तरह का रिश्ता किसी भी लड़की के लिए ठीक नहीं होता है। तो इन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप डेट पर जाने से पहले ही अपने साथी के बारे में जान सकती हैं।