Kanpur: पीजीआई में डॉक्टरों ने नौ साल के बच्चे को दी नई जिंदगी, सीधी की रीढ़ की हड्डी, कूबड़ भी किया ठीक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएसएस पीजीआई (कानपुर पीजीआई ) में नौ साल के बच्चे के रीढ़ की टेढ़ी हड्डी न सिर्फ करेक्शन ऑफ ट्राइकोस्कोलियोसिस विधि से सीधी की गई, बल्कि रीढ़ की हड्डी में हुए कूबड़ को भी ठीक किया गया। नसों में आ रहे दबाव को सही किया और रीढ़ हड्डी में हुई टीबी की जटिलताएं कम कर बच्चों को नई जिंदगी देने की काम किया गया। 

औरैया के दिबियापुर में तिवारीपुर निवासी सुरेंद्र का नौ साल के बेटे दिव्यांशु को रीढ़ की हड्डी में टीबी की बीमारी हो गई थी। इसकी वजह से चलने, उठने-बैठने व खड़े होने में काफी परेशानी होती थी। इसके बाद धीरे-धीरे बच्चे की रीढ़ में कूबड़ निकले लगा और रीढ़ की हड्डी भी तिरछी होने लगी थी। परिजन बच्चे को लेकर करीब दो माह पहले जीएसवीएसएस पीजीआई (कानपुर पीजीआई ) पहुंचे, यहां पर पीजीआई के नोडल डॉ.मनीष सिंह ने बच्चे को देखा और जरूरी जांचों के साथ एमआरआई व सीटी स्कैन कराया, जिसमे रीढ़ की हड्डी तिरछी मिली। 

डॉ.मनीष सिंह ने डॉ.आंचल दत्ता व डॉ.शिवम के साथ मिलकर करीब छह दिन पहले बच्चे का कारेक्शन ऑफ ट्राइकोस्कोलियोसिस विधि से ऑपरेशन किया, जो करीब आठ घंटे तक चला। डॉ.मनीष सिंह ने बताया कि रीढ़ की तिरछी हड्डी को सीधी करने के लिए कोबाल्ट इम्प्लांट का इस्तेमाल किया गया। स्क्रू व रॉड डालकर फिक्स किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएमओ के अंडर के कर्मियों व डॉक्टर की उपयोगिता की होगी जांच, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्थाः पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के चलते रहेगा रूट डायवर्जन
रामनगरी में दिखा श्रीराम जन्मोत्सव का वैभव, 35 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन-पूजन
बसंतकुंज में बनेगी पांच मंजिला पार्किंग, LDA ने प्रेरणा स्थल के पास चिह्नित की 21,216 वर्गमीटर भूमि
रेलवे का मेगा ब्लॉक: कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, कानपुर सेंट्रल सेक्शन में इंजीनियरिंग कार्य के चलते एक महीने से अधिक व्यवस्था प्रभावित
पेट्रोल पंपों पर मनमानी: बाइक वालों को सिर्फ 200 रुपये का, कार वालों को 1500 रुपये का पेट्रोल, बिना आदेश सीमा लगाकर फैलाई घबराहट