कासगंज: होली पर पेयजल के लिए पालिका ने की तैयारी, समय किया निर्धारित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सोरोंजी, अमृत विचार: होली पर्व पर पानी की खपत बढ़ जाती है। होली पर्व पर लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने अपनी व्यवस्थाएं बनाई हैं। पेयजल की आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा के लिए पालिका में बैठक की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि 14 मार्च से 17 मार्च तक के लिए पेयजल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से 10 बजे तक, अपराह्न 11 बजे से 2 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक तीन पालियों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान पालिका के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल 

संबंधित समाचार