कासगंज: फूलडोल यात्रा में खेली गई फूलों की होली, राधा-कृष्ण के लगे जयकारे

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: शहर की गली बौहरान में स्थित प्राचीन श्री गोवर्धन मंदिर से फूलडोल यात्रा का शुभारंभ हुआ। गोवर्धन महाराज, राधा-कृष्ण के पूजन के साथ विधि-विधान से फूलडोल यात्रा शुरू हुई। फूलडोल यात्रा में लोग राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

फूलडोल यात्रा सूत की मंडी, गली पचोरियान, बाराद्वारी, नदरई गेट, गली झोरा भोरा, गली छगांमल, सहावर गेट, बड़ी होली, सोरों गेट बाजार से होते हुए बाराद्वारी पहुंचकर गोवर्धन मंदिर पर समाप्त हुई। जगह-जगह फूलडोल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। राधा-कृष्ण के भजन गाए गए और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान संयोजक चंद्रशेखर माहेश्वरी, अंकुश मूना, रूप किशोर, राजेंद्र बोहरे, सचिन चोला, अंकुश चोला, राजेंद्र माहेश्वरी, राजीव केला, राजीव चोला, गगन महेश्वरी, संजय भोला, अनिल मूना, बबीता भट्टर, अंजू मूना और वंदना महेश्वरी सहित कई भक्त मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: शराब के नशे में युवक नाले में गिरा, मौत

संबंधित समाचार