Lucknow News : महिला यात्री के पास मिली पांच पाकिस्तानी पिस्टल, अब STF कर रही मामले की तस्दीक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Amrit Vichar, Lucknow Desk: कैसरबाग बस अड्डे पर मेरठ के सोहराब गेट डिपो की बस में सवार महिला यात्री के पास पांच पाकिस्तानी पिस्टल मिली है। पाकिस्तान में बनी पिस्टल महिला के बैग से बरामद हुई है। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने लगी। इसी बीच यूपी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम भी वहां पहुंच गई। एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है। महिला यात्री की पहचान जौनपुर जनपद के रुदौली थाना निवासी मुस्कान तिवारी के रुप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि एटीएफ के हत्थे चढ़ी महिला असलहा तस्कर गिरोह की सक्रिय सदस्य है।

गौरतलब है कि 12 मार्च की सुबह करीब पौने सात बजे लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर सोहराबगेट डिपो की बस कैसरबाग डिपो में पहुंची। अचानक सादे लिबास में कई लोग बस के अंदर चढ़ गए। इसी बीच बस में सफर कर रही मुस्कान तिवारी को लोगों ने चौरतरफा घेर लिया और उसकी तलाशी शुरू कर दी। यह देख बस में सवार अन्य यात्री भी  असमंजस में पड़ गए कि आखिर हुआ क्या है। जिसके बाद पता चला कि यूपी एसटीएफ की टीम ने बस में दबिश देकर जिस महिला को धरा है। वह संदिग्ध है।

नकाबपोश महिला बस में सफर कर रही थी।  बस अड्डे पर मौजूद परिवहन निगम के कर्मियों ने बताया कि तलाशी लेने पर महिला के पास पांच पिस्टल और करीब 1.30 लाख की नकदी बरामद हुई। यह पाकिस्तानी पिस्टल बताई जा रही है। पूछताछ के बाद एसपीएफ की टीम महिला को हिरासत में लेकर अपने संग लेकर चली गई। बस चालक मुकेश और परिचालक जाहिद ने बताया कि महिला मेरठ के सोहराब गेट डिपो से बस में सवार हुई थी। महिला ने पहले तो हिजाब पहन रखा था, लेकिन रास्ते में उसने हिजाब उतार दिया था और चेहरे को मास्क से ढक लिया था। पौने सात बजे बस कैसरबाग पर पहुंची, ठीक वैसे ही सादे कपड़ों में आई एसटीएफ टीम बस में चढ़ गई और महिला को अपने साथ लेकर चली गई।

यह भी पढ़ें- Governor Anandiben Patel बोलीं : समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त करना बेहद जरूरी

 

संबंधित समाचार