UP BJP List: भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट, बलरामपुर के नए जिलाध्यक्ष बने रवि मिश्रा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने काफी माथापच्ची के बाद रविवार को दोपहर बाद प्रदेश में अपने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से कई जिलों में अभी अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है। जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है।

बहराइच में एक बार फिर पार्टी ने बृजेश पांडेय पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं, निर्भय पांडेय को मथुरा तो बुंलदशहर में विकास चौहान, ललितपुर में हरीश चंद्र रावत, गाजिपुर में ओम प्रकाश राय, मुरादाबाद में आकाश पाल, मैनपुरी में ममता राजपूत, इटावा में अन्नू गुप्ता, व रामपुर में हरीश गंगवार को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

रवि मिश्रा बने भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष 

बलरामपुर। जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन में शनिवार दोपहर संगठन के चुनाव अधिकारी ने नए जिला अध्यक्ष के नाम  की घोषणा कर दी है। नए जिला अध्यक्ष का दायित्व वर्तमान जिला महामंत्री रवि मिश्रा को दिया गया है। रवि मिश्रा पार्टी के ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता है।

साथ ही साथ वह तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के दामाद भी हैं।रविवार को उनके नाम की घोषणा भाजपा जिला कार्यालय में भारी भीड़ के बीच की गई। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं।

यहां देखें जिलावार लिस्ट

1-बुलंदशहर - विकास चौहान (रिपीट)

2 - इटावा - अन्नू गुप्ता 

3- ग़ाज़ीपुर - ओमप्रकाश राय

4- ललितपुर - हरिश्चंद्र रावत 

5- अमेठी – सुधांशु शुक्ला

6- आगरा - महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता

7- आगरा जिला - प्रशांत पोनिया

8- मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट)

9- मुरादाबाद महानगर - गिरीश भंडुला

10- कासगंज - नीरज शर्मा

11 - गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल

12- लखनऊ जिला - विजय मौर्या

13-महाराजगंज - संजय पाण्डेय

14- उन्नाव- अनुराग 

15-रायबरेली - बुद्धि लाल

16- भाजपा के नोएडा व गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष - अभिषेक शर्मा

17- नोएडा के महानगर अध्यक्ष -महेश चौहान

18-लखनऊ महानगर - आनंद द्विवेदी

19- सोनभद्र- नन्दलाल गुप्ता

20-मेरठ - बीजेपी महानगर अध्यक्ष - विवेक रस्तोगी

20 - नोएडा महानगर - महेश चौहान

21 - गोरखपुर जिला अध्यक्ष- जनार्दन तिवारी 

22- गोरखपुर महानगर अध्यक्ष - देवेश श्रीवास्तव

23 - आजमगढ़- ध्रुव सिंह 

24 - लालगंज- विनोद राजभर

25- बस्ती - विवेकानंद मिश्रा

26- भदोही -  दीपक मिश्रा

27-कानपुर दक्षिण  - शिवराम सिंह

28- प्रतापगढ़ - आशीष श्रीवास्तव (रिपीट )

29- रामपुर - हरीश गंगवार

30- मैनपुरी - ममता राजपूत

31- फर्रुखाबाद - फतेह चंद्र वर्मा 

32- मथुरा- निर्भय पांडे

33- इटावा- अन्नू गुप्ता 

34- मथुरा महानगर अध्यक्ष- राजू यादव

35- ललितपुर- हरिश्चंद्र रावत

36- बहराइच- ब्रजेश पांडेय (रिपीट)

37- सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी

38- और्रैया- सर्वेश कठेरिया

39- कासगंज- नीरज शर्मा

40- बलरामपुर रवि मिश्रा

41- गोंडा- अमर किशोर कश्यप

42- श्रावस्ती- मिश्री लाल वर्मा

43-कानपुर महानगर उत्तर- अनिल दीक्षित

44- कानपुर देहात- रेणुका सचान

45- कानपुर ग्रामीण- उपेंद्र नाथ पासवान

46- कन्नौज - वीर कुमार सिंह भदौरिया

46- कन्नौज - वीर कुमार सिंह भदौरिया

47- संतकबीनगर- नीतू सिंह

48- महाराजगंज- अशोक उर्फ संजय रपांडेय

49- मऊ- रामाश्रय मौर्य

50- बलिया- संजय मिश्रा

51- प्रयागराज गंगापार- निर्मला पासवान

52- प्रयागराज यमुनापार- राजेश शुक्ला

53- प्रयागराज महानगर- संजय गुप्ता

54- मछलीशहर- अजय कुमार सिंह

55- महोबा- मोहनलाल कुशवाह

56- चित्रकूट- महेंद्र कोटार्य।

 

संबंधित समाचार