आज का राशिफल 5 सितंबर 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Amrit Vichar Network
On

आज का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए जानें। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार, धन और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत पढ़ें।

मेष: आज नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
 
वृषभ: आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
 
मिथुन: आज आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना बन रही है। अपने बजट का ध्यान रखें।
 
कर्क: आज का दिन राजनीतिक लोगों के लिए शुभ है। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में नुकसान न करवाएं।
 
सिंह: आज नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। रोजगार के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे।
 
कन्या: आज का दिन करियर के लिए बहुत अच्छा है। छोटे बच्चों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
 
तुला: आज आर्थिक स्थिति का ध्यान रखते हुए काम करें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक: आज आपको अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
 
धनु: आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
 
मकर: आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। उधार लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।
 
कुंभ: आज अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें।
 
मीन: आज कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से चर्चा होगी। विद्यार्थी पढ़ाई को थोड़े परेशान हो सकते हैं।

संबंधित समाचार