Pratapgarh News : पत्नी की लाठी डंडों से पिटाई कर पति को जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Pratapgarh, Amrit Vichaar: मायके में महिला को बेरहमी से लाठी डंडे से पीटा गया। मरणासन्न अवस्था में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। महिला का हाल जानने के लिए रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज में आने वाले खर्च का वहन करने का भरोसा दिलाया। 

जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटिलिया सांडदेई गांव की रहने वाली महजबीन ने चार वर्ष पहले पड़ोसी धर्मेंद्र सरोज के साथ प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से उसने नाम परिवर्तित कर अनीता सरोज रख लिया।  वह पति के साथ परदेश रहने लगी। परिजनों के डर से वह घर नहीं लौट रही थी। 13  मार्च को वह घर लौटी तो मायके वालों को जानकारी हुई। मौका पाकर मायके वालों ने बेरहमी से लाठी,डंडे से पिटाई कर दी। हमले में वह बेहोश हो गई। पति को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का इलाज मे​डिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने भाई आबिद अली, आशिक अली, साबिर अली व मां सगीउल निशा के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता की इलाज के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शैलेश मिश्र,नगर अध्यक्ष राहुल मौर्य,रमेश पटेल, अनुज मिश्र,मनोज सिंह,नारायण यादव,मदन पाल,आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Aniket Murder Case : रंगोत्सव के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंंडे, घायल छात्र की मौत, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज