Aniket Murder Case : रंगोत्सव के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंंडे, घायल छात्र की मौत, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lucknow, Amrit Vichar : सैरपुर स्थित टंटापुरवा गांव में होली की शाम दो पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें रविवार को एक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ सैरपुर मनोज कोरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

टंटापुरवा गांव सैरपुर निवासी किसान राजेश यादव के परिवार में पत्नी हेमलता यादव, दो बेटे शुभम यादव, अनिकेत यादव (24) हैं। राजेश का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे गांव के रामसेवक, दिलीप, सियाराम, नीरज, आनंद ने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की। फिर लाठी-डंडों से बेटे अनिकेत को पीटने लगे। शोर सुनकर राम अवध यादव, अमन, आदर्श, शिवम, पवन, सचिन अन्य लोग बचाने पहुंचते तो दूसरे पक्ष ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में अनिकेत यादव गम्भीर घायल हो गया और अन्य लोगों को भी चोटें आईं। अनिकेत की आईकॉन अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।

 दूसरे पक्ष के दिलीप यादव का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे गांव के राम अवध यादव, रामबख्श यादव, राम सागर यादव, अनिकेत यादव उर्फ गप्पू, अमित यादव उर्फ गोलू, अमन यादव ने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की और ईंट लाठी से भाई राम सेवक, सियाराम भतीजे भतीजी अन्य परिजन को मारा पीटा जान से मारने की धमकी दी। हमले में परिवार के लोगों को चोटें आई हैं। एसीपी बीकेटी डॉ अमोल मुर्कुट ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों दिलीप, नीरज और आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजधानी में धोखाधड़ी का खेल : प्लॉट के नाम पर महिला समेत तीन से 25.90 लाख रुपये ठगे

संबंधित समाचार