संभल पहुंचीं हर्षा रिछारिया, VHP कार्यालय में लोगों को तिलक लगाया, कहा- भगवान कल्कि यहीं अवतार लेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पहुंची एंकर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने रविवार को यहां लोगों को होली की बधाई दी और लोगों को भाईदूज का तिलक किया। उन्होंने कार्तिकेय मंदिर के दर्शन पूजन भी किया। इस दौरान हर्षा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कहा कि बेटियों को बेटी नहीं चांडाल बनाना होगा। 

हर्षा रिछारिया महाकुंभ से सुर्खियों में आई थीं और साधु-संतों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। विश्व हिंदू परिषद के संभल विभाग कार्यालय पहुंची साध्वी हर्षा रिछारिया ने लोगों के एक समूह को भाई दूज का तिलक लगाया और पत्रकारों से बात की। 

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि संभल आकर सनातनी भाई-बहनों से मिलूं।” हर्षा ने संभल की विरासत को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “संभल का इतिहास वेदों, पुराणों और शास्त्रों में लिखा है कि कलयुग के अंत में भगवान कल्कि पवित्र नगरी संभल में अवतार लेंगे, ऐसी नगरी को जानना हर सनातनी का कर्तव्य है।” 

हर्षा ने हिंदुओं के खिलाफ अतीत में हुई हिंसा पर राजनीतिक दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने की आलोचना की और दावा किया, “हिंदुओं के खिलाफ दंगे हो रहे हैं, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है, उन्हें ट्रेनों में जलाया जा रहा है, कोई भी पार्टी इस बारे में बात नहीं करती है, आज केवल एक पार्टी है, जो हिंदुओं के बारे में बात करती है और पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है।” 

उन्होंने कहा, “यह जो अब एक सनातन वाली लहर चल रही है, बहुत बड़ी बात है। यह बहुत बड़ा बदलाव है, जो देश के इतिहास में हो रहा है और इस बदलाव का हिस्सा सबको बनना चाहिए।”  

बेटियों को खुद अपनी रक्षा करनी होगी

इस मौके पर लव जेहाद और लड़कियों के सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटी के रूप में नहीं, बल्कि उन्हें चांडाल बनाकर रखना होगा। उनके भी मां-बाप पहले यही सोचते थे कि बेटी अकेली गई है, लेकिन जब हम अपनी रक्षा खुद करने का संकल्प लेंगे तो इस तरह की चिंता की जरूरत नहीं रहेगी। 

यह भी पढ़ें:-पाखंड की कोई सीमा नहीं: कांग्रेस ने पॉडकास्ट को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री