अयोध्या : सीएम के दौरे को लेकर हाउस अरेस्ट रहे भाकियू के प्रदेश सचिव 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Ayodhya, Amrit Vichar: मुख्यमंत्री के दौरे के चलते शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे पटरंगा पुलिस द्वारा हाऊस अरेस्ट में रहे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन के पूर्व भोर में ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। प्रदेश सचिव ने कहा कि देश के किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए जाना था। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आम जनता से मिलना भी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा सरकार में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न तहसील रुदौली का प्रशासन कर रहा है।

आरोप लगाया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के पोर्टल पर फर्जी गलत सूचनाओं देते हैं। तहसील समाधान दिवस व अन्य दिवसों बेनामी हो चुका है। वहीं सीओ आशीष निगम ने बताया कि किसानों को लेकर ज्ञापन दिए जाने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी इसलिए रोका गया था।

यह भी पढ़ें-Lucknow News : विधायक अभय सिंह को मिली बड़ी राहत, दो जजों के फैसले में अंतर के बाद तीसरे जज ने अभय को किया दोषमुक्त

संबंधित समाचार