मनी प्लांट की कैसे करें सही देखभाल, हराभरा बना रहेगा पेड़ 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो हर किसी के घर में पाया जाता है। ये एक ऐसा पौधा है जिसे आप घर के अंदर बाहर कही भी आसानी से लगा सकते है। मनी प्लान को घर की समृद्धि माना जाता है जबकि इसे पानी या मिट्टी दोनों में लगाया जा सकता है। लेकिन यह पौधा काफी सेंसिटिव होता है और इसकी सही देखभाल जरुरी होती है। गर्मियों में ये पौधा बढ़ने लगता है जिससे इसकी अच्छी देखभाल करना बहुत जरुरी होता है और अगर इनका ध्यान नहीं रखा गया तो ये मुरझा भी जाते है। आपके घर में अगर मनी प्लांट है तो आप भी इन बातों का ध्यान जरूर रखे। 

सोडा का पानी 
अगर आपको अपने मनी प्लांट को बढ़ते हुए देखना है। तो आप इसमें सोडे का पानी 
डाल सकते है इसके लिए आप 1 चम्मच सोडा लेकर एक मग पानी में मिला ले। और इसे प्लांट की जड़ो में डाले। इसकी ग्रोथ अच्छी और नयी पत्तिया भी निकलनी शुरू हो जाएगी। 

चायपत्ती की खाद का इस्तेमाल 
आप अपने घर में जब भी चाय बनाते है तो उसमे चायपत्ती बच जाती है जिसे आप बाद में फेक भी देते है। लेकिन बहुत लोगों को ये पता नहीं की चाय पत्ती एक प्रकार खाद का काम करती है। तो जब भी आप चाय बनाये और चाय पत्ती बच जाये तो उसे फेकने के बजाये अपने मनी प्लांट के पौधे में डालें। हो सके तो चाय पत्ती को धोलें जिससे उसका मीठपन चला जाये। आपका प्लांट हरा-भरा हो जायेगा और जल्दी बढ़ने भी लगेगा। 

हल्दी का प्रयोग 
कई बार पौधे में फंगस आ जाते है। जिससे मनी प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है। इतना ही नहीं कई बार तो पेड़ सुख जाते है। तो इसके लिए आप घर में ही मौजूद हल्दी का इस्तेमाल कर इसका उपचार कर सकते है। आप बस इसे एक मग पानी में मिलाये और गमले में डाल दें। इसके अलावा आप Epsom Salt का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पौधा हराभरा बना रहता है। 

कैसे करें सही देखभाल 

मनी प्लांट की सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरुरी होता है। इसे हराभरा रखने के लिए ज्यादा धूप लगने से बचाये। इसमें पानी सुख जाने पर इसे पानी दें। समय समय पर इसमें खराब पत्तो को हटाए। और इसके बढ़ते रहने के लिए खाद का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक या दो बार इसके पत्तो को पानी का शावर दें जिससे इसके पत्ते  पीले न पड़ जाये। 

 

ये भी देखे : आम का स्वाद बढ़ाएगा आपके खाने का जायका, बढ़ा देगा आपकी भूख

संबंधित समाचार