Kanpur में वृद्ध दुकानदार ने 40 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, मौत: बीमारी की वजह से डिप्रेशन में था, गोविंदपुरी पुल से कूदा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। फजलगंज थानाक्षेत्र में बीमारी से तंग आकर वृद्ध दुकानदार रविवार शाम घर से बिना बताए निकले गए। इसके बाद पैदल गोविंदपुरी पुल पहुंचकर 40 फीट से कूदकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। रात में एक होमगार्ड को वृद्ध पुल के नीचे मृत मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तलाशते हैलट पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
   
लाजपत नगर निवासी 67 वर्षीय अर्जुन दास भाटिया घर के बाहर चिप्स, कोल्ड्रिंक आदि की दुकान चलाते थे। पत्नी बीना की कैंसर से कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। बेटे अंकित भाटिया के अनुसार पिचा को पाइल्स, शुगर के साथ पेट संबंधित बीमारी थी। जिस कारण उनका डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे पिता बिना बताए घर से निकल गए। इसके बाद वह पैदल ही गोविंदपुरी पुल कंटेनर गेट के सामाने पहुंचे। यहां उन्होंने 40 फीट ऊपर से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बेटे के अनुसार पहले सोचे कि पिता जेके मंदिर गए हुए हैं। 

वह चचेरे भाई अमित, रमन और दामाद हनी के साथ पहुंचे और फोटो दिखाकर लोगों से जानकारी की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इसके बाद वह लोग नाते रिश्तेदारों के साथ अन्य स्थानों पर तलाश करने लगे। बेटे के अनुसार रात आठ बजे के आसपास सभी परिजन मिलकर पिता को ढूंढ रहे थे। तभी वह लोग हैलट अस्पताल पहुंचे जहां फोटो दिखाने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक के बेटे के अनुसार एक होमगार्ड ने फजलगंज पुलिस को कंटेनर गेट के पास मृत व्यक्ति की सूचना दी थी। इस संबंध में फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार वृद्ध ने गोविंदपुरी पुल से कूदकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बीमारी की वजह से अवसाद में घटना को अंजाम देने की बात बताई है। किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।

यह भी पढ़ें- Etawah: शेरनी नीरजा के दोनों शावक हैं मादा, खोल दी आंखे, सफारी प्रबंधन कर रहा देखरेख, दोनों स्वस्थ

 

संबंधित समाचार