आपदा की घड़ी में हर संभव मदद जरूरी- शिवेंद्र सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के अंतर्गत रामपुर पुआरी माझा में अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद को पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने पीड़ितों को खाद्य और अन्य राहत सामग्रियां वितरित किया।

बीते शनिवार को अग्निकांड से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल रामपुर पुआरी माझा गांव में अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए शिवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवारों से उनका दुख दर्द साझा करते हुए बड़े पैमाने पर खाद्य और अन्य राहत सामग्रियां वितरित कराया। अग्निकांड की तबाही से बहुत कुछ खो चुके पीड़ित परिवारों को शिवेंद्र ने आर्थिक मदद भी दिया। 

ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी दैवीय आपदा है। आपदा की इस घड़ी में हम हर पल पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। तत्कालिक रूप से पीड़ित परिवारों को खाद्य व राहत सामग्री उपलब्ध कराकर आर्थिक मदद की गई है। इसके बाद भी आवश्यकता के अनुसार उनकी जो भी मदद होगी की जाएगी।

यह भी पढ़ेः ग्रेजुएशन में अप्रेंटिसशिप है जरूरी, UGC ने लिया अहम फैसला

संबंधित समाचार