लखीमपुर खीरी: घर में घुसकर महिला से करता था गलत बात...अब दर्ज हुई रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र में पति के घर से जाने के बाद गांव का ही एक युवक महिला के घर में घुसकर उसे आए दिन परेशान कर रहा था। पति की गैर मौजूदगी में आरोपी रात नौ बजे फिर महिला के घर घुस गया और उसे दबोच कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर छीना झपटी कर उसका मोबाइल छीन लिया और उसे पटक कर तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने बताया कि जब उसके पति घर से काम पर चले जाते हैं तो पडोसी दिनेश कुमार आए दिन घर में घुसकर उसे आए दिन परेशान करता है। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत अपने पति से की। पति ने दिनेश को कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। 28 मार्च की रात करीब 9.00 बजे भी आरोपी दिनेश उसके घर घुस आया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज की। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शोरगुल करने पर काफी लोग आ गए। इस पर वह जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। मंगलवार को भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की हरकतों से परेशान महिला अपने पति के साथ थाना भीरा पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश, जिले में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
