छत्तीसगढ़: बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता, 26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर पुलिस को मंगलवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बीजापुर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि इसमें पीएलजी बटालियन, तेलंगना कंपनी तथा ऐशियम स्तर के नेता और 26 लाख के इनामी नक्सली शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण का कारण सरकार की विकास की योजना, सुरक्षा कैम्प की स्थापना तथा नक्सल संगठन से मोह भंग होना रहा। गवर्ना ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को पचास-पचास हजार रूपए का प्रोत्साहन राशि दी गयी। एसपी गवर्ना ने बताया कि जिले में पिछले चार महीने में 179 माओवादियों ने आत्मसर्पण किये तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को मिली 278 अंकों की नई रेल लाइन, 8,741 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा खरसिया-परमालकसा प्रोजेक्ट

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म