रामपुर : महिला से दहेज मांगने में फंसा दिल्ली का परिवार, पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने सिविल लाइन थाने में पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पति पर दो बार तलाक देने का आरोप लगाया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला पहाड़ी गेट निवासी हिना का कहना है कि उसका निकाह 23 फरवरी 2020 को नई दिल्ली के थाना सीलमपुर निवासी इकरार से हुआ था। शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल वालों ने महिला से और दहेज की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया,लेकिन उसके बाद भी ससुरालियों में कोई सुधार नहीं आया। 

मारपीट करके उसको घर से निकाल दिया। ससुरालियों के कहने पर उसके पति ने फरवरी और मार्च में  दो बार तलाक दे दिया था। उसके बाद वह मायके आ गई थी। कुछ समय के बाद ससुराली समझौता कराकर उसको अपने साथ ले गए थे। कुछ दिनों के बाद फिर से भगा दिया था। आरोप है कि 7 अप्रैल 2025 को ससुराली मायके आ गए थे। जहां उसको मारपीट करके फरार हो गए। उसके बाद महिला ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति इकरार, जेठ जुल्फिकार, ननद मेराज, जाहिद, शमीम सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

ये भी पढे़ं : Rampur News : तीन लाख रुपये न मिलने पर युवक ने शादी से किया इनकार, कोतवाली परिसर में घंटों चली पंचायत

संबंधित समाचार