प्रतापगढ़ : गैस रिसाव के बाद धमाके में झुलसे तीन बच्चों की इलाज के दौरान मौत
मृतकों की संख्या हुई चार, ट्रामा सेंटर लखनऊ में चार की हालत बनी है गंभीर
अमृत विचार : उदयपुर थाना क्षेत्र के भंवरी गांव में 15 अप्रैल की रात सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते कमरे में धमाका हो गया था। हादसे में परिवार के अशोक कुमार समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के दूसरे दिन एसआरएन प्रयागराज में इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई थी।
अन्य सात का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात मृतक अशोक के आठ वर्षीय पुत्र किशन व विजय की छह वर्ष की पुत्री रियांशी की भी मौत हो गई। बुधवार की शाम विजय की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया ने भी। अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो महिला और दो बच्चे अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। तीन बच्चों की मौत की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें:- बाराबंकी : नन्हीं परियों का हौसला बढ़ा गईं तापसी पन्नू, साइकिल देकर लगाए पंख
