हरदोई: निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, गलत इलाज का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। पैर दर्द की दवा लेने निकला अधेड़ शहर के एक निजी हॉस्पिटल पहुंच गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया, उसके बाद दोपहर में इंजेक्शन लगाया गया, इंजेक्शन लगते ही अधेड़ की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां हंगामा होने लगा, वहां पहुंचे नोडल अधिकारी डा. मनोज सिंह ने जांच में पाया कि हास्पिटल रजिस्टर्ड नहीं था, उन्होने हॉस्पिटल सीज़ करते हुए मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है, फिलहाल जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सवायजपुर कोतवाली के संझारा गांव निवासी 55 वर्षीय बड़े सिंह के पैर में दर्द था, बुधवार की सुबह शहर में साण्डी चुंगी पर एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जैसा कि बताया गया है कि बड़े सिंह को वहां भर्ती कर लिया गया, उसके बाद दोपहर तकरीबन एक बजे उसके इंजेक्शन लगाया गया, इंजेक्शन लगते ही बड़े सिंह की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। 

इसका पता होते ही वहां हंगामा होने लगा, कुलदीप सिंह ने सीएमओ डा. रोहिताश्व को फोन किया, लेकिन उनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ, बात आगे बढ़ती, उसी बीच नोडल अधिकारी डा. मनोज सिंह वहां पहुंचे और हास्पिटल की जांच की, जिसमें पाया कि निजी हॉस्पिटल रजिस्टर्ड नहीं था, उन्होंने तुरंत ही उसे सीज कर दिया और मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

 

संबंधित समाचार