अयोध्या: देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर रामनगरी के राम की पैड़ी पर 51000 दीपों को जलाकर देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में भी दीपक के साथ भजन संध्या हुई। रविवार शाम को देव दीपावली पर राम की पैड़ी को दीपों से रोशन किया गया और भगवान श्री राम के स्वरूप की आरती उतारी …

अयोध्या, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर रामनगरी के राम की पैड़ी पर 51000 दीपों को जलाकर देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में भी दीपक के साथ भजन संध्या हुई। रविवार शाम को देव दीपावली पर राम की पैड़ी को दीपों से रोशन किया गया और भगवान श्री राम के स्वरूप की आरती उतारी गई।

देव दीपावली के आयोजन में जिलाधिकारी अनुज झा, एसएसपी दीपक कुमार व अयोध्या के संत शामिल हुए। बता दें राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया गया। दीपोत्सव पर छह लाख दीये एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में दीपोत्सव शामिल हुआ था।

संबंधित समाचार