पीलीभीत: हाई अलर्ट के बीच महिला से छेड़छाड़, पुलिस दावों की खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट है। सख्त सुरक्षा के दावों के बीच एक विधवा महिला से छेड़छाड़ की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंगलवार रात करीब नौ बजे मुख्य बाजार से महज सौ मीटर की दूरी पर घनी मिश्रित आबादी क्षेत्र में एक शोहदे ने अश्लील हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला अपना घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में काम कर वापस जा रही थी। दो थानों की सीमावर्ती इलाके में घटना हुई। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मगर, इस घटना से सबक नहीं लिया गया। बुधवार रात साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच घटनास्थल से लेकर आसपास के चौराहों पर सुरक्षा बंदोबस्त की पड़ताल की तो इंतजाम न के बराबर मिले।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: हजारा में दो बच्चियों से अश्लील हरकत, लहूलुहान हालत में पहुंची घर.. पुलिस जांच में जुटी 

संबंधित समाचार