कासगंज : एचटी लाइन की चपेट में आने से टेंट में कार्य कर रहे श्रमिक की मौत, परिजनों में कोहराम
कासगंज, अमृत विचार। एटा जनपद के मारहरा के नगला परखी में समारोह में टेंट के लगाने के दौरान बिजली का काम कर रहे श्रमिक का पोल एचटी लाइन के तार से छू गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला परखी में एक समारोह के आयोजन के लिए टेंट लगाया जा रहा था। उसी में गांव का ही 25 वर्षीय अवनीश पुत्र नरेश बिजली का कार्य कर रहा था। जब वह पोल को हटा रहा था तो पोल ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया और करंट की चपेट में अवनीश आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से पत्नी भावना, बेटी काव्या उम्र दो वर्ष, मां चंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके भाई मोहर सिंह ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया अभी तक कोई मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें - कासगंज : छुट्टी पर गांव आए सेना के सूबेदार की हृदय गति रुकने से निधन, गांव में शोक का माहौल
