मुरादाबाद: सूरज की तपिश ने पारा पहुंचाया 41 के पार...लू के थपेड़ों ने घर से निकलना किया मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सूरज की किरणें मंगलवार को मानों आग बरसा रहीं थी। तापमान सोमवार की तुलना में 1 डिग्री और बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोग व्याकुल हो गए। सड़क पर निकले लोगों के अलावा घरों में भी लोग गर्मी से बेचैन हो गए। आर्द्रता 37 डिग्री होने से उमस भी रही।

मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। सड़कों पर आवागमन कम रहा। दिन में लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इससे शाम व रात में भी गर्मी बरकरार रही।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। लू चलेगी। बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव