यात्री प्लाजा पर समोसे में सड़े-गले आलू का इस्तेमाल : गजक, रेवड़ी और कोल्ड ड्रिंक भी एक्सपायरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Dirt in food :सफर के बीच भूख लगने पर अमूमन हम समोसा खाते हैं। यह खाने में टेस्टी के साथ ही हैवी होता है, जो काफी हद तक हमारी भूख शांत कर देता है। लेकिन अहमदपुर टोल प्लाजा पर यात्रियों को सड़े गले आलू का समोसा खिलाया जा रहा था। जो किसी को भी बीमार बना सकता है। अहमदपुर टोल प्लाजा स्थित शिवा यात्री प्लाजा पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की। निरीक्षण के समय वहां रोडवेज की 4 बसें खड़ी थीं।

टीम ने किचन में पाया कि समोसे के लिए सड़े-गले आलू का इस्तेमाल किया जा रहा था। मसाले, आटा और नमक खुले में रखे थे। कर्मचारी बिना हेड कवर, मास्क, एप्रन और दस्तानों के काम कर रहे थे। उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता भी ठीक नहीं थी। भोजनालय में मौजूद समोसे और छोले बासी और खराब थे। बिक्री के लिए रखी गजक, रेवड़ी और कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी।

टीम ने मौके पर ही करीब 1 क्विंटल उबला आलू, 20 किलो छोले, 5 किलो रेवड़ी, 20 लीटर कोल्ड ड्रिंक और 10 किलो समोसे नष्ट करवाए। खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध, दही, पानी का विधिक नमूना और चाय व मैंगो जूस का सर्वे नमूना जांच के लिए लिया। ढाबे को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर अगले आदेश तक बंद करा दिया गया। टोल प्लाजा के आसपास के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। जांच में चटनी और दूध के नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:- 'मस्जिदों में मंदिरों की तरह चढ़ावा नहीं चढ़ता', कपिल सिब्बल की दलील पर बोले CJI गवई- मैं दरगाह गया हूं पर...

संबंधित समाचार