Barabanki Accident News : हादसों में दो की मौत, सात घायलों में एक रेफर

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

Accident News : अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा बाराबंकी लखनऊ मार्ग पर मोहम्मदपुर चौकी के पास सोमवार को हुआ।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अंबौर का रहने वाला प्रवीन मौर्या (40 ) सोमवार की दोपहर ढाई बजे बाइक से बृज किशोर पुत्र रामनाथ पड़ोसी के साथ लखनऊ जा रहा था। मोहम्मदपुर चौकी से कुछ दूर गोल्डन ब्लॉसम रिसार्ट के पास कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को हिन्द अस्पताल पहुंचाया, जहां शाम छह बजे प्रवीन की मौत हो गई, जबकि बृज किशोर को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पट्टी निवासी इंसान पुत्र रज्जब अली सोमवार की रात ऑटो लेकर महादेवा मार्ग से घर वापस जा रहे थे।

वह केसरीपुर मोड़ के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही अाल्टो कार से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में चालक इंसान अली तथा आटो पर सवार उसका पुत्र हुसैन अली और जरवल रोड निवासी मकसूद पुत्र इस्माइल घायल हो गए जबकि कार सवार लोगों को हल्की चोटे आई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज महादेवा संतोष कुमार त्रिपाठी ने ऑटो सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया। चालक इंसान अली की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर स्वप्निल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान इंसान अली की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज : सपा जिलाध्यक्ष पर हमला कर कार का शीशा तोड़ा, कार्यकर्ताओं के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका : लखनऊ, झांसी और वाराणसी में लगेंगे रोजगार मेले, 100 से अधिक Companies-Employers आमंत्रित 
लखनऊ को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति : IIM रोड से समता मूलक चौक तक की दूरी 10 मिनट की, फेज-2 लॉन्च के बाद अब फेज तीन और चार की बारी...
SI Exam : अभ्यर्थियों के लिए अयोध्या डिपो की 155 बसें ऑन रोड, परीक्षा को लेकर परिवहन निगम की तैयारी 
राष्ट्रपति उतारेंगी श्रीराम यंत्र की पहली आरती: यज्ञशाला से गर्भगृह में पहुंचेगा श्रीराम यंत्र, नगर निगम करेगा प्रकाश का इंतजाम
एलपीजी बुकिंग में छूट रहे छक्के, होटलों में जलीं कोयले की भट्ठियां;काॅमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति अब भी ठप,  लगी रहीं लाइन