पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर को कराया गया खाली

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बम रखे जाने की धमकी का एक ई-मेल मिला, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत परिसर की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अदालत परिसर के अधिकांश हिस्सों को खाली करा लिया गया है और फिलहाल वहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-मध्य) उदयपाल सिंह ने कहा, "उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को एक ई-मेल मिला जिसमें दावा किया गया कि परिसर में एक आईईडी लगाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गहन तलाशी शुरू की।" अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अंबाला में उपायुक्त के कार्यालय को भी बम रखे जाने की धमकी के बाद कुछ समय के लिए खाली कराया गया था। यह धमकी बाद में एक अफवाह निकली।

यह भी पढ़ें : बीकानेर से PM मोदी ने दी देश को बड़ी सौगात, 26 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मथुरा के मांट रेंजर निलंबित, कई रेंज संदेह के घेरे में... पौधारोपण में लापरवाही और घोटाले की परतें खुलीं
डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा निरस्त करना आलोकत्रांतिक : श्याम लाल पाल
13.46 करोड़ से 20 सरकारी अस्पतालों में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं, प्रदेश सरकार ने बजट को दी मंजूरी, आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस
4 करोड़ से अधिक किसानों को मिला निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड, विश्व मृदा दिवस पर कृषि मंत्री ने शुरू किया ‘धरती माता बचाओ अभियान’
Indigo ने दी बड़ी राहत! कैंसिल फ्लाइट का पूरा रिफंड ऑटोमैटिक, 15 दिसंबर तक दी फ्री रीशेड्यूल की सुविधा