Bareilly: धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित पशु का मांस बोरे में भरा मिलने से फैला आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में हिंदू संगठनों में उस वक्त आक्रोश फैल गया जब एक धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। फिलहाल धार्मिक स्थल के पास  से अवशेष हटा दिए गए थे।

पूरा मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। फरीदपुर के पचौमी गांव में मौजूद धार्मिक स्थल के पास लोगों ने बोरा पड़ा देखा तो उसको खोला गया। बोरे के अंदर प्रतिबंधित पशु के अवशेष देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो हंगामा होने लगा। विश्व हिंदू परिषद के सोमपाल राठौर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग की। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल धार्मिक स्थल के पास से प्रतिबंधित पशु के अवशेष हटा दिए गए थे। फरीदपुर पुलिस जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार