कासगंज: बाढ़ रोधी कार्यों को 15 दिनों में गुणवत्ता के साथ करें पूरा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कासगंज, अमृत विचार। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर चल रहे बाढ़ रोधी कार्यों को देखा। वहीं कार्यों को 15 दिनों में गुणवत्ता के साथ पूरा किए जाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
 
जून के अंतिम सप्ताह से बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। बारिश के बाद बाढ़ आने की संभावना रहती है। संभावित बाढ़ को देखते हुए गंगा किनारे के गांव बरी बगवास, बरौना, कादरगंज सहित अन्य गांवों का निरीक्षण किया। यहां हो रहे बढ़ रोधी कार्यों को देखा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को 15 दिनों हर हाल में पूरा कर लिया जाए। जिससे संभावित बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। पिछले दिनों बाढ़ से बरी बगवास व बरौना गांव के ग्रामीणों को क्षति व दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

जल शक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि कार्य को समयबद्धता के साथ करें। लापरवाही किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मंजीत राठौर सहित अन्य भाजपा नेता और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार