अमरोहा: ईंट भट्ठे में तेंदुआ घुसने से मची अफरा तफरी...तलाश में लगीं वन विभाग की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गांव दाउद सराय में खेतों में जा रहे लोगों ने तेंदुए को देख शोर मचा दिया। जिसके बाद तेंदुआ पास में स्थित एक ईंट भट्ठे में जाकर छिप गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए मशक्कत करती रही।

मामला थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दाउद सराय का है। दरअसल शनिवार की सुबह गांव दाउद सराय में अपने खेतों पर काम करने के लिए जा रहे किसानों एक तेंदुए को खेतों की ओर जाता हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। यह देखकर तेंदुआ पास में बंद पड़े ईंट भट्ठे में जाकर छिप गया। मौके पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर वहां पर पहुंच गए। तेंदुआ इधर-उधर भागने लगा।

इसके बाद वह ईंट भट्ठे में किसी जगह जाकर छिप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वहां से हटाया। उसके बाद भी तेंदुआ बाहर नहीं निकाला। वहीं तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कहीं तेंदुआ गांव में आबादी के बीच में न घुस जाए।

संबंधित समाचार