Lucknow: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण | Amritvichar
लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 की मतगणना कल रमाबाई स्थल में होने वाली है जिसका निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की मतगणना स्थल की सुरक्षा का ज़िम्मा BSF को दिया गया है और परिसर की निगरानी के लिए CCTV कैमरों की …
लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 की मतगणना कल रमाबाई स्थल में होने वाली है जिसका निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की मतगणना स्थल की सुरक्षा का ज़िम्मा BSF को दिया गया है और परिसर की निगरानी के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है। जिससे राजनैतिक दल और प्रत्यशिगण भी स्ट्रांग रूम और परिसर पर निगरानी कर सकते है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतगणना के लिए स्तानक निर्वाचन के लिए 14 टेबल व शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है तो वहीं ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थल पर बनाए गए चिकित्सा कैम्प, मीडिया सेंटर, कंट्रोल रूम व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि आए हुए वोटो की सही प्रकार से गिनती की जाए और पारदर्शी रूप से इस कार्य को पूरा किया जाए।
