Nikhil Sosale Arrest: बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के निखिल सोसले गिरफ्तार, जानिए कौन हैं वो

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

Nikhil Sosale Arrest: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने RCB फ्रेंचाइजी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के खिलाफ FIR दर्ज की थी। निखिल को उस समय पकड़ा गया जब वह कथित तौर पर शहर से भागने की कोशिश कर रहे थे। आइए जानते हैं कि निखिल सोसले कौन हैं।

निखिल सोसले पर आरोप

निखिल सोसले, जो RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड हैं, ने कथित तौर पर पुलिस की अनुमति के बिना विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक विजय परेड की घोषणा की थी। पुलिस के अनुसान मना करने के बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट नहीं हटाया, जिससे प्रशंसकों में भ्रम फैला।  

उन्होंने दावा किया था कि गेट 9 और 10 के पास दोपहर 1 बजे मुफ्त टिकट बांटे जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके चलते भीड़ जमा हो गई। एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि स्टेडियम में प्रवेश दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिससे भ्रम और बढ़ गया।  

सोसले के निर्देश पर, कथित तौर पर डीएनए नेटवर्क के सहयोग से, 22 में से केवल 3 गेट (19, 20 और 22) खोले गए। ये सभी घोषणाएं RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की गई थीं, जिनकी देखरेख सोसले की टीम करती थी।  

निखिल सोसले कौन हैं?

निखिल सोसले Diageo India में RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड हैं। उनकी कई तस्वीरें विराट कोहली के साथ हैं। उन्हें कई बार अनुष्का शर्मा के साथ स्टेडियम के स्टैंड में भी देखा गया है।  

विराट-अनुष्का का कनेक्शन

IPL 2025 के दौरान हर मैच में अनुष्का के साथ एक लड़की दिखाई दे रही थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार वह लड़की निखिल सोसले की पत्नी मालविका नायक हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, निखिल और मालविका दोनों को फॉलो करते हैं, हालांकि दोनों की प्रोफाइल प्राइवेट हैं।

यह भी पढ़ेः बेंगलुरु भगदड़ मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB के शीर्ष अधिकारी समेत चार लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार