बाराबंकी: छेड़छाड़ मामले ने पकड़ा तूल, डीएम से मिले लेखपाल और वकील, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। हैदरगढ़ तहसील के न्यायालय में चकबंदी महिला लेखपाल के साथ छेड़छाड़ की घटना ने तूल पकड़ लिया है। फिलहाल आमने सामने आए दो संगठनों ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की। एक ओर चकबंदी लेखपाल संघ ने आरोपी बार महामंत्री के खिलाफ कार्रवाई से असंतोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की तो जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले डीएम से मिलकर न्यायसंगत कार्रवाई की अपेक्षा की गई।

चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कुंवर आनंद प्रताप सिंह की अगुवाई में मंगलवार को जिले भर के चकबंदी लेखपालों ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें आरोपी तहसील बार महामंत्री पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।

कहा गया कि आरोपी के विरूद्ध हुई कार्रवाई से उनका संघ संतुष्ट नही है। इस मौके पर पंकज साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री सत्येन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, अनुज यादव, धर्मेन्द्र सिंह, मयंक मिश्रा, वैशाली सिंह, नेहा सिंह, प्रतिष्ठा मिश्रा सहित जिले भर के चकबंदी लेखपाल के साथ रामनगर और हैदरगढ़ के राजस्व लेखपाल भी मौजूद रहे।

वहीं इस मामले में आरोपी हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील त्रिवेदी की ओर से जिला बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महामंत्री रामराज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्र आदि ने आपात बैठक के बाद न्यायिक कार्याें से विरत रहने का निर्णय लिया और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। अधिवक्ता रितेश मिश्र ने बताया कि डीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। जिस पर जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म