US Shooting: 'कार्निवल’ में बहस के बाद गोलीबारी, 8 महीने के बच्चे समेत गई 3 लोगों की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वैली सिटी। अमेरिका के वेस्ट वैली सिटी के सेंटेनियल पार्क में एक उत्सव (कार्निवल) के दौरान दो समूहों के बीच बहस होने के बाद आठ महीने के एक शिशु सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने रविवार रात सेंटेनियल पार्क में दो समूहों को बहस में उलझते देखा। 

पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जब अधिकारी झगड़े को खत्म करने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान एक समूह के 16 वर्षीय किशोर ने हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी। एक अधिकारी ने जवाबी गोली चलाई, लेकिन वह किसी को नहीं लगी। पुलिस के अनुसार किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। 

हादसे में कई लोग हुए घायल

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में शिशु के अलावा, 41 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय लड़के की भी मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन उसका नाम अभी जारी नहीं किया गया है। वेस्ट वैली सिटी की आबादी करीब 134,000 है और यह साल्ट लेक सिटी का उपनगर है। 

ये भी पढ़े : Israel-Iran Conflict : खामेनेई को मारने के अमेरिकी दावे को इजरायल ने किया खारिज, नेतन्याहू बोले-nuclear infrastructure था निशाना

संबंधित समाचार