Banda: बस और टेंपो की टक्कर में 6 लोगों की मौत | Amritvichar
बुंदेलखंड के बांदा मे एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है । यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो …
बुंदेलखंड के बांदा मे एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है । यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को पुलिस ने आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहाँ एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। खबर मिलते ही घटनास्थल और ट्रामा सेंटर पर पुलिस के सभी आला अधिकारी पहुंच गए और घायलों को इलाज की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिशें जारी रही है आपको बता दें की यह दर्दनाक हादसा रात तकरीबन 8:30 बजे सामने आया है देहात कोतवाली क्षेत्र के बांदा कानपुर स्टेट हाईवे में मवई के पास हुआ है। खबर मिलते ही मौके पर एसपी बांदा और पुलिस और जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी पहुंचे और आनन-फानन में रेस्क्यू कर टेंपो को काटकर सवारियों को बाहर निकाला। जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी थे, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
