लखीमपुर खीरी: खुद को कमजोर नहीं समझें...दिव्यांगों के साथ खड़े हैं प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

धौरहरा, अमृत विचार। बीआरसी केंद्र परिसर में आयोजित  एडिप योजना के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय बीएल वर्मा ने दिव्यांग जनों को बैटरी चलित साइकिल सहित 973 लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए।
 
धौरहरा बीआरसी केंद्र परिसर में आयोजित एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांग जनों को बैटरी चलित साइकिल,व्हीलचेयर,श्रवण यंत्र, सहित दिव्यांग उपकरण मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने धौरहरा,रमिया बेहड़,ईसानगर विकासखंड के कुल 973 लाभार्थियों को वितरित किये। उन्होंने दिव्यांग जनों को सम्बोधित करते हुए कहा‌ जो दिव्यांगजन होते हैं उनमें दिव्य शक्तियां भी होती है। 

अपने आपको वह किसी प्रकार से कमजोर न समझे । उनके साथ मोदी जी खड़े है। उन्होंने दिव्यांग जनों को बैटरी चलित साइकिल वितरण करते समय कहा यह आप सब के लिए मोदी जी ने भेजा है। इस मौके पर विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बजट मिला फिर भी लागू नहीं कर पाए HIS: कैंसर संस्थान में ओपीडी पंजीकरण, भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया नहीं हो सकी ऑनलाइन
यूपी प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक परीक्षा टली, जानें क्या है नई एग्जाम डेट और कारण, देखें पूरा शेड्यूल
गोरखपुर के नाम विश्व रिकॉर्ड, AI जागरूकता में पूर्वांचल बना डिजिटल स्किलिंग और टेक्नोलॉजी अवेयरनेस का नया हब
स्पेस फेस्टिवल-2026 : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी से प्रेरित हुए हजारों छात्र, पैनल डिस्कशन का हुआ आयोजन
Parliament Special Session : महिला आरक्षण संशोधन से जुड़े तीन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने उठाए सवाल, तो अमित शाह ने सपा पर कसा तीखा तंज