संभल: नर्स ने आशिक को मिलने बुलाया...मगर आ गया पति, फिर हो गया ये कांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। निजी हास्पिटल में नर्स को अपने प्रेमी से बात करते पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हंगामा होने पर हास्पिटल प्रबंधन ने प्रेमी व पति को बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। घटना हॉस्पिटल के लग रहे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में कुछ लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया।

कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड पर एक निजी हॉस्पिटल में शहर की एक महिला नर्स का कार्य करती है। महिला का मुरादाबाद निवासी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक भी एक निजी हॉस्पिटल में कार्य करता है। दोनों में अक्सर फोन पर बात होती है। शुक्रवार की रात फोन पर बात होने के बाद प्रेमी सीता रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में नर्स से मिलने पहुंच गया। तभी किसी ने नर्स के पति सूचना दे दी। 

मौके पर पहुंचे पति ने दोनों को बातचीत करते पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी के बाद हंगामा शुरू हो गया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने दोनों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद कहासुनी के बाद दोनों मारपीट शुरू कर दी। जिसमें प्रेमी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों समझौता करा दिया।

संबंधित समाचार