लखनऊ : ट्रक में डीजल भरवाकर गाड़ी किनारे लगाने की बात कहकर चालक रफूचक्कर...अब CCTV footage खंगाल रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबग्गा इलाके में पेट्रोल पंप पर हुई घटना, कर्मचारियों ने किया था पीछा

अमृत विचार: लखनऊ : दुबग्गा थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक ने पंप कर्मियों को अपने पीछे भागने पर मजबूर कर दिया। ट्रक चालक ने पेट्रोप पंप से 12 हजार रुपये का ईधन भरवाया, फिर गाड़ी काे किनारे लगाने की बात कहकर ट्रक लेकर वहां से भाग निकला। हालांकि, पेट्रोप पंप कर्मियों ने ट्रक चालक का पीछा किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद पेट्रोप पंप के मैनेजर ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा के मुताबिक, क्षेत्र के पंकज सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के मैनेजर विनोद शर्मा ने एक ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि गत 24 जून को एक ट्रक जिसका नंबर एमएच40सीटी1661 रात करीब 11.23 बजे पहुंचा। ट्रक में चालक ने 12 हजार रुपये का डीजल डलवाया। इसके बाद गाड़ी किनारे खड़ा करने की बात कहकर स्टार्ट की। अभी कर्मचारी कुछ समझ पाते चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पंप के कर्मचारियों ने उसका कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन देखते-देखते आंखो से ओझल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के सामने आने पर चालक की पहचान कराई जा रही है। 

यह भी पढ़ें:- लखनऊ में मोबाइल रजिस्टर्ड कराने के नाम पर विधवा खाते से निकाले 4.51 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

 

संबंधित समाचार