आ गया भारत का पहला लैपटॉप चार्जिंग पावरबैंक! 3 साल की वारंटी के साथ मिलेगी 20000mAh कैपेसिटी, जानिए कीमत
इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड EVM ने भारतीय बाजार में पहला ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है जिससे लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है. इससे पहले बाजार में मोबाइल, हेडफोन और स्पीकर चार्ज करने वाले पावरबैंक ही मौजूद थे. EVM के इस 20000mAh कैपेसिटी वाले पावरबैंक से सी-पोर्ट वाले नए लैपटॉप को चार्ज किया जा सकेगा. मुंबई बेस्ड …
इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड EVM ने भारतीय बाजार में पहला ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है जिससे लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है. इससे पहले बाजार में मोबाइल, हेडफोन और स्पीकर चार्ज करने वाले पावरबैंक ही मौजूद थे. EVM के इस 20000mAh कैपेसिटी वाले पावरबैंक से सी-पोर्ट वाले नए लैपटॉप को चार्ज किया जा सकेगा. मुंबई बेस्ड EVM के ब्रैंड ओनर्स पिन पेरिफेरल्स की ओर से इंट्रोड्यूस किए गए नए पावरबैंक का नाम ENLAPPOWER रखा गया है. हालांकि दिक्कत यह है कि भारतीय बाजार में सी-टाईप पोर्ट वाले लैपटॉप की संख्या फिलहाल बहुत कम है. इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है.
मिलेगी तीन साल की वारंटी
EVM इंडिया के सेल्स हेड याग्नेश पांड्या ने बताया कि इस प्रोडक्ट को आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ मैन्युफैक्चर और डिवेलप किया गया है. इस ‘मेड इन इंडिया’ लैपटॉप पावरबैंक से USB टाइप-सी कनेक्टर्स की मदद से एकसाथ 3 डिवाइसेज तक चार्ज किए जा सकते हैं. अल्ट्रा-ब्लैक प्रीमियम मेटल बॉडी वाले इस डिवाइस को फ्लाइट के कैरी-ऑन लगेज में साथ लेकर भी जा सकते हैं. अच्छी बात यह है कि ENLAPPOWER पर कंपनी पूरे तीन साल की वारंटी दे रही है.
होगा 4 फीट लंबा केबल
EVM ENLAPPOWER पावरबैंक के जरिए एक साथ तीन ऐसी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है जिसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट हो. इस पावरबैंक के साथ चार फीट लंबा केबल मिलेगा. इस पावरबैंक की बॉडी अल्ट्रा ब्लैक प्रीमियम मेटल की है जिसका लुक क्लासी है. ऐसे में आप इसे किसी खास को गिफ्ट भी कर सकते हैं.
स्मार्टफोन्स को भी कर सकते हैं चार्ज
इसकी मदद से यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी वाले सभी स्मार्टफोन्स को भी चार्ज किया जा सकता है. नए पावरबैंक के साथ कंपैटिबल लैपटॉप्स की लिस्ट में Macbook, Macbook Air, Macbook Pro, MS Surface Pro, Dell XPS 13, HP Spectre x360, Lenovo IdeaPad, LG Gram और Asus Zenbook 13 शामिल हैं.
