कन्नौज: जिला पंचायत विभाग के लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त एवं कानून का राज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही कड़े फरमान जारी किए हो लेकिन इसके बावजूद सरकारी तंत्र में मौजूद रिश्वतखोर कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कन्नौज में उस समय देखने को मिला जब जिला पंचायत विभाग …

कन्नौज। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त एवं कानून का राज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही कड़े फरमान जारी किए हो लेकिन इसके बावजूद सरकारी तंत्र में मौजूद रिश्वतखोर कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला कन्नौज में उस समय देखने को मिला जब जिला पंचायत विभाग में तैनात एक प्रधान लिपिक बेचेलाल निर्माण कराने वाले ठेकेदार अमित कुमार से खुलेआम रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार अमित कुमार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापामारी करते हुए रिश्वतखोर लिपिक को 31500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

इसके बाद विजिलेंस टीम प्रभारी धनंजय सिंह लिपिक को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। जहां आरोपी लिपिक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की।

संबंधित समाचार