बदायूं: कांवड़ यात्रा के चलते यातायात में भेजे गए 16 पुलिसकर्मी
बदायूं, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था दुरुस्त रखने को जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वाहनों का रूट डायवर्ट करने से लेकर घाट की तैयारी पूरी की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था के चलते विभिन्न थानों के 16 सिपाहियों को यातायात पुलिस में तैनाती दी गई है। जो प्रशासन के निर्देश के अनुसार वाहनों का आवागमन ठीक कराएंगे और कांवड़ियों को राह दिखाएंगे। कांवड़ियों को रास्ता संबंधी परेशानी नहीं होने देंगे।
यूपी 112 के सिपाही आशीष चौधरी, विनीत कुमार, रोहित कुमार, शीतल, सचिन गुप्ता, बिसौली के अरुण कुमार वर्मा, हजरतपुर के संदीप सिंह, बिनावर के विवेक शर्मा व सुंदर कुमार, उघैती के आकाश यादव व लोकेश सिंह, सदर कोतवाली के हरेंद्र सिंह को यातायात पुलिस में तैनात किया गया है। इनके अलावा फैजगंज बेहटा के हरिकेश कुमार, बिल्सी के कुलदीप कुमार, जरीफनगर के मनीष कुमार, कुंवरगांव की मंजूद को भी यातायात पुलिस में एक महीने यानि 9 अगस्त तक के लिए तैनाती दी गई है।
दो निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक और 29 सिपाही हुए स्थांनतरित
बदायूं,अमृत विचार : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी ने दो निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक और 29 सिपाहियों का स्थानांतरण किया है। उनके कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए सूची जारी की है।
पुलिस लाइन के निरीक्षक देवेंद्र कुमार को इस्लामनगर का निरीक्षक अपराध और नरेश कुमार को अंगुलि चिंह्न इकाई का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक विपिन कुमार को थाना उसहैत, सुकेंद्र पाल सिंह को कुंवरगांव, रामपाल सिंह व अनिल कुमार को न्यायालय सुरक्षा, रामकुमार को उसावां, आनंद मोहन को यूपी 112, अलापुर के रघुवीर सिंह को मुजरिया भेजने के अलावा पुलिस लाइन के राम लखन को सहसवान की शहबाजपुर चौकी इंचार्ज और सहसवान के संजीव कुमार को सहसवान की पैरामेडिकल का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
