बदायूं: सड़क हादसे में युवक की मौत, रात भर शव कुचलकर गुजरते रहे वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला, अमृत विचार। बदायूं-दातागंज मार्ग पर थाना मूसाझाग क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। रात भर वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। अगले दिन सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की पहचान करके परिजनों को सूचना दी। शव के चीथड़े एकत्र करके पोस्टमार्टम को भेज दिए। 

हादसा बुधवार रात बदायूं-दातागंज मार्ग स्थित गांव किसरुआ के पास हुआ। किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। हादसा किसी ने नहीं देखा। गुरुवार सुबह गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो सड़क पर क्षत विक्षत शव देखा। जिसके चीथड़े उड़ गए थे। रात भर सड़क से गुजर रहे वाहनों ने शव के ऊपर से गुजरे थे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन रोककर शव के चीथडे़ एकत्र किए।

युवक की पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला परा निवासी आमिर (33) पुत्र जहीरुल हसन के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि आमिर मानसिक मंदित था। शहर के बड़े सरकार की दरगाह पर उसकी झाड़फूक चल रही थी। जहां से वह खुद ही चले आए थे। मूसाझाग के थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार