लखनऊ : महिला की पीठ में 35 साल से फंसी थी गोली, सर्जरी से बची जान, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । बंथरा की रहने वाली महिला को करीब 35 साल पहले गोली लग गई थी। गोली रीढ़ की हड्डी के पास नीचे की ओर फंसी हुई थी। बीते कुछ दिनों से असहनीय दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने उसे हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) में दिखाया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके महिला के शरीर में फंसी गोली को निकाल दिया है। महिला स्वस्थ है। जल्द उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

बंथरा के सिकंदरपुर निवासी रेखा (53) के रीढ़ की हड्डी के पास नीचे की ओर काफी दिनों से दर्द की समस्या हो रही थी। परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टरों से दवा दिलायी। दवा खाने पर रेखा का दर्द कम हो जाता था, लेकिन दर्द पूरी तरह से नहीं जाता था। इस पर परिवारीजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल की ओपीडी में डॉ. आरके गौतम को दिखाया। डॉ. आरके गौतम ने बताया कि उन्होंने एक्सरे करवाया तो जांच में रीढ़ के पास गोली जैसा कुछ फंसा दिखा। उन्होंने परिवारीजनों से पूछताछ की तो जानकारी दी गई कि करीब 35 साल पहले एक विवाद में महिला को गोली लग गई थी, लेकिन गोली लगने के बारे में उन लोगों को जानकारी नहीं हो सकी थी। खून निकलने पर उस समय दवा, पट्टी करवा ली गई थी। जख्म सूख गया था। उसके बाद से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही थी।

डॉ. आरके गौतम ने बताया कि जरुरी जांचे करवाकर शनिवार को ऑपरेशन करके रीढ़ की हड्डी के पास नीचे की ओर फंसी गोली को निकाला गया है। मरीज अभी महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। सिविल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, सीएमएस डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।

यह भी पढ़ेः कांवड़ियों के पैर दबाते महिला पुलिस अधिकारी की अखिलेश यादव ने की तारीफ, कहा- 'सेवा का भाव अच्छा है अगर...'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव