आमिर खान की बेटी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, स्विमिंग पूल में दिखा बोल्ड अंदाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इरा की बोल्ड तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। View this …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इरा की बोल्ड तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

आप देख सकते है कि इन तस्वीरों में इरा स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इरा को 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टा पर अब तक इरा के इन तस्वीरों को 25 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा, मुझे बहुत काम है और कभी-कभी खुद के लिए आपको एक ब्रेक की आवश्यकता होती है। अब मैं काम पर वापस आ गई हूं। प्रतीक्षा के लिए धन्यवाद