Bareilly : गोलगप्पा दुकानदार से तमंचे के बल पर बदमाशों ने की लूटपाट
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहीद गेट के पास स्थित गुरुद्वारे के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मामला शुक्रवार देर रात का है। पीड़ित दुकानदार रूपेंद्र प्रजापति रोज की तरह गोलगप्पे बेचने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रूपेंद्र को डराया और उनसे नकदी और अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
रूपेंद्र प्रजापति ने इस पूरी घटना की शिकायत इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
